• India

    Every particle, even sand says I AM AN INDIAN

  • Indian Tea

    India is a leading producer of TEA, do you wanna have Indian Tea

  • India Heart Of the World

    Take the Aroma of Indian Soil and it's promise that you would not forget it

  • Soil to Sea, it's India

    You may be tired but Scenories will not end, those will come with some new surprises

  • Forts still holds

    An eye catching but surprise everyone, how big and beutiful they are

31 Mar 2013

Greedy Dog


तरकश में हैं तीर बहुत
पर वो गाँडीव नहीं...
गर गाँडीव कहीं है 
तो वो अंगूठा नहीं...
गर अंगूठा कहीं है
तो एकलव्य वो नहीं...
गर एकलव्य भी हैं 
तो समर्पण वो नहीं...
श्रद्धा-भाव तो दूर-बहुत-दूर है
चहुओर व्याप्त आज कुटिलता है...
दिखावा आज ये लोग कर रहे हैं
दिखावे मे जी रहे हैं मर रहे हैं...
दिखावे की है फटी चादर इनकी 
हरदम पैबंद लगाने की है सोच इनकी...
अब तो शर्म भी ना आती इनको
मैली इनकी चादर पर पॉलिश भी है नकली...
कभी ना ये सकुचाते हैं न कभी अकुलाते हैं
हमेसा गीदड़-भभकी पर ही ये आ जाते हैं...
जाने कौन आज भी इनसे डरता है
छल, कपट, लालच-लोभ भरा इनमे है...
काश थोड़ी गैरत होती इनमे आज तो
देश की नियति यूं ना आज होती...
कल के ही जागे युवा आज यूं ना सोये होते
तिरंगा होतीं ये सड़कें भी आज...
गूँजता चहुं दिशा मे वन्देमातरम का राग
हर गली-मोहल्ले-नुक्कड़ से उठती एक ही आवाज...

इंकलाब-जिंदाबाद...इंकलाब-जिंदाबाद