• India

    Every particle, even sand says I AM AN INDIAN

  • Indian Tea

    India is a leading producer of TEA, do you wanna have Indian Tea

  • India Heart Of the World

    Take the Aroma of Indian Soil and it's promise that you would not forget it

  • Soil to Sea, it's India

    You may be tired but Scenories will not end, those will come with some new surprises

  • Forts still holds

    An eye catching but surprise everyone, how big and beutiful they are

Showing posts with label Narendra Modi. Show all posts
Showing posts with label Narendra Modi. Show all posts

7 Mar 2014

Corruption Free Gujarat


भ्रष्टाचार मुक्त गुजरात (आपबीती)


बात 2008 के अप्रैल महीने की है...

मेरी पहली जॉब सूरत मे लगी थी। मैंने अपनी बाइक पल्सर 150 रेल बुकिंग के जरिए दिल्ली से सूरत मंगा ली थी। लेकिन कुछ परेशानियों के चलते मैं मेरी पहली जॉब छोड़ मैं मुंबई शिफ्ट हो गया (200% सैलरी के हाईक पर) लेकिन मेरी बाइक यहीं सूरत मे ही रह गई थी क्यूंकी कागज पूरे नहीं थे। 

मैं अपनी बाइक छोड़ मुंबई चला गया फिर कुछ दिन बाद ही मेरा सूरत आना हुआ। यहाँ सूरत मे मेरे दोस्त रहते थे। हम लोग 3 बाइक पर घूमने निकले। मेरी बाइक मेरे सीनियर चला रहे थे। तभी मस्ती-मस्ती मे धीरे-धीरे चलते चलते हमने कोई ट्रैफिक रूल तोड़ दिया। इतने मे ट्रैफिक पुलिस वाला अपनी बाइक ले कर हमे रोकने आ गया। हमने बाइक रोकी। उसने तुरंत हमारा चालान ठोंक दिया। 

मेरे मामा जो पुलिस सर्विस मे उच्च पद पर हैं यहाँ गुजरात मे ही थे उस समय। मैंने उनको फोन किया की शायद हमारी बाइक छुट जाए। मेरे जैसे भांजे की बात सुन मेरे मामा ने ट्रैफिक पुलिस वाले से बात की लेकिन ट्रैफिक पुलिस वाला नहीं माना। 

तब हम दोस्तों ने दिल्ली वाला तरीका अपनाया की कुछ ले दे कर यहाँ से निकल चलें लेकिन ट्रैफिक पुलिस वाला इस पर भी नहीं माना और हमारी गाड़ी जब्त कर ली। कहा सारे पेपर ले कर आओ तब गाड़ी छूटेगी RTO से।

मेरी गाड़ी 2 महीने पड़ी रही सूरत के पुलिस स्टेशन मे लेकिन ट्रैफिक पुलिस वाले ने मेरी बाइक छोड़ी नहीं। सारे कागज देने और वैध कागजात देने के बाद केवल चालान का पैसा ले कर RTO ने मेरी गाड़ी छोड़ दी। 

हाँ यही अगर दिल्ली या भारत के किसी और प्रदेश मे होता तो ट्रैफिक पुलिस वाले को 100 का नोट पकड़ा हम अपने रास्ते होते और बाइक भी हमारे पास होती। 

ऐसे मे मैं कैसे मान लूँ की गुजरात मे भ्रष्टाचार है।

20 Feb 2014

Narendra Modi ji ki kavita


सौगंध मुझे इस मिट्टी की मैं देश नहीं मिटने दूंगा।
मैं देश नहीं रुकने दूंगा, मैं देश नहीं झुकने दूंगा।।

मेरी धरती मुझसे पूछ रही कब मेरा कर्ज चुकाओगे।
मेरा अंबर पूछ रहा कब अपना फर्ज निभाओगे।।

मेरा वचन है भारत मां को तेरा शीश नहीं झुकने दूंगा।
सौगंध मुझे इस मिट्टी की मैं देश नहीं मिटने दूंगा।।

वे लूट रहे हैं सपनों को मैं चैन से कैसे सो जाऊं।
वे बेच रहे हैं भारत को खामोश मैं कैसे हो जाऊं।।

हां मैंने कसम उठाई है मैं देश नहीं बिकने नहीं दूंगा।
सौगंध मुझे इस मिट्टी की मैं देश नहीं मिटने दूंगा।।

वो जितने अंधेरे लाएंगे मैं उतने उजाले लाऊंगा।
वो जितनी रात बढ़ाएंगे मैं उतने सूरज उगाऊंगा।।

इस छल-फरेब की आंधी में मैं दीप नहीं बुझने दूंगा।
सौगंध मुझे इस मिट्टी की मैं देश नहीं मिटने दूंगा।।

वे चाहते हैं जागे न कोई बस रात का कारोबार चले।
वे नशा बांटते जाएं और देश यूं ही बीमार चले।।

पर जाग रहा है देश मेरा हर भारतवासी जीतेगा।
सौगंध मुझे इस मिट्टी की मैं देश नहीं मिटने दूंगा।।

मांओं बहनों की अस्मत पर गिद्ध नजर लगाए बैठे हैं।
मैं अपने देश की धरती पर अब दर्दी नहीं उगने दूंगा।।

सौगंध मुझे इस मिट्टी की मैं देश नहीं मिटने दूंगा।
अब घड़ी फैसले की आई हमने है कसम अब खाई।।

हमें फिर से दोहराना है और खुद को याद दिलाना है।
न भटकेंगे न अटकेंगे कुछ भी हो हम देश नहीं मिटने देंगे।।

सौगंध मुझे इस मिट्टी की मैं देश नहीं मिटने दूंगा।
मैं देश नहीं रुकने दूंगा, मैं देश नहीं झुकने दूंगा।।


नरेंद्र मोदी जी की कविता

6 Sept 2013

What if Gujarat become Free Nation



हाल ही में मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए गुजरात कांग्रेस ने कहा था कि गुजरात के सरदार पटेल ने रजवाड़ों को एक कर अखंड भारत का निर्माण किया था। अब इसी गुजरात को भाजपा अलग देश जैसा बनाने का प्रयास कर रही है। इस बयानबाजी के बाद कितना बवाल मचा होगा, शायद यह बताने की जरूरत नहीं।

मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के वेबसाइट www.narendramodi.in पर प्रकाशित एक लेख में एक अंतरराष्ट्रीय संस्था ने कुछ ऐसी ही अलग रिपोर्ट पेश की है कि गुजरात अगर देश से अलग हो जाए तो दुनिया में उसका स्थान कहां पर होगा।

लंदन स्थित लिजेट्यूम इंस्टीट्यूट ने इस बाबत एक रिपोर्ट तैयार की है। इंस्टीट्यूट ने इस रिपोर्ट को ‘ग्लोबल प्रॉसपैरिटी इंडेक्स’ नाम दिया है। इसमें दुनिया के देशों और उनके राज्यों के विकास के आंकडों के आधार पर उसका वास्तविक मूल्यांकन किया गया है। इस रिपोर्ट में भारत को भी शामिल किया गया है कि अगर भारत के राज्य भारत से अलग हो जाएं तो उसकी स्थिति क्या होगी। यह रिपोर्ट आप नरेंद्र मोदी की वेबसाइट में भी पढ़ सकते हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में सोशल कैपिटल के क्षेत्र में गुजरात नंबर-1 है। इतना ही नहीं, अगर गुजरात भारत से अलग होकर अलग देश बन जाए तो वह दुनिया के टॉप-20 अमीर देशों में शुमार हो जाएगा। रिपोर्ट में इसका श्रेय भी "नरेंद्र मोदी" को ही दिया गया है।

रिपोर्ट में दुनिया की 96 प्रतिशत आबादी और 99 प्रतिशत वैश्विक जीडीपी को आधार बनाया गया है। 142 देशों को शामिल कर तैयार की गई इस रिपोर्ट में कुल 8 कैटेगिरी हैं..अर्थव्यवस्था, शिक्षण, बिजनेस, गर्वनेंस, स्वास्थ्य, व्यक्तिगत स्वतंत्रता, सुरक्षा और सामाजिक व्यवस्था। इन सभी मामलों में भी गुजरात को टॉप पर रखा गया है।

रिपोर्ट के अनुसार अगर गुजरात अलग देश होता तो वह विकसित देशों की सूची में (रिपोर्ट में शामिल किए गए 142 देशों की सूची के अुनसार)15वें नंबर पर आता। इतना ही नहीं, वह यूरोपियन अर्थव्यवस्था के अरबी घोड़ों की तरह पूरी रफ्तार से दौड़ रहा होता।

इतना ही नहीं, गुजरात इस तरह समृद्ध और विकसित होता कि भारत को आंख दिखाने वाला चीन भी उससे बहुत पीछे होता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दुनिया के कई देशों को अपनी उंगली पर नचा रहा होता।

रिपोर्ट में गुजरात के दुनिया के विकसित देशों की सूची में 15वां स्थान दिया गया है। जबकि वर्तमान में भारत समृद्ध देशों की सूची में 138वें नंबर पर आता है। सौराष्ट्र की पठारी जमीन पर केमिकल्स, ऑटो पार्ट्स, प्लास्टिक उत्पाद, इलेक्ट्रिकल्स-इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटो मोबाइल, शुगर, टेक्सटाइल, डायमंड कटिंग समेत सैकड़ों फैक्टरियों के माध्यम से पैसों की जो फसल गुजरात उगा रहा है, उससे पूरे देश की अर्थव्यवस्था को सहारा मिला है। जहां देश ऊर्जा के भीषण संकट का सामना कर रहा है, वहीं गुजरात इस मायने में आत्मनिर्भर है।

2005 से 2012 तक इसकी विकास दर 10.1 फीसदी रही है, जो राष्ट्रीय औसत से बहुत ऊपर है। इसी तरह, 1994 से 2000 तक इसकी विकास दर 7.8 फीसदी थी और वह भी राष्ट्रीय औसत से ऊपर थी।

11 Aug 2013

Narendra Modi Speech in Hyderabad


Yes We Can, Yes Will Do.


नरेंद्र मोदी की हुंकार हिल गया पूरा कोंग्रेसीतान

मोदी जी आज हैदराबाद के स्टेडियम से हैदराबाद की जनता को संबोधित कर रहे थे। लेकिन मोदी जी का सम्बोधन जैसे लग रहा था की ललकिले पर चढ़ पूरी 121 करोड़ जनता को संबोधित कर रहे हों। 

मोदी जी का मंच पर स्वागत भारतमाता की जय और वन्देमातरम से हुआ। इसके साथ-साथ केरल के स्वतन्त्रता सेनानी 90 वर्षीय इंद्रसेना रेड्डी जी मंच पर केरल से आए और मोदी जी अपना आशीर्वाद दिया। साथ ही मोदी जी की ट्विटर माँ श्रीमती बैस ने भी मोदी जी आशीर्वाद दिया एवं मोदी जी ने दोनों वयो वृद्धों को अपने मंच पर स्थान दिया। इसके तुरंत पश्चात मोदी जी का भाषण शुरू हुआ। मोदी जी ने अपना भाषण तेलगु मे शुरू किया। तेलगु मे अपने आंध्र के भाइयों को संबोधित किया। तत्पश्चात मोदी जी ने हिन्दी मे भाषण देना शुरू किया। 

मोदी जी ने श्री वेंकेटश्वरा स्वामी जी से प्रदेश के लोगों को सुखी रखने की प्रार्थना की एवं दुख से लड़ने की शक्ति देने की प्रार्थना की। मोदी जी ने आंध्र के युवा को धन्यवाद दिया की उत्तराखंड के लोगों की सहायता के लिए उन्होने 5 रुपये का रजिस्ट्रेसन करा कर यहाँ एकत्रित हुए। 

मोदी जी ने कहा की जहां आज राजनीति, पार्टी एवं यहाँ तक की नेताओं के ऊपर से भी युवा का साथ ही जनता का विश्वास उठता जा रहा है, वहाँ इतने युवा स्टेडियम के अंदर एवं दुगुने युवा स्टेडियम के बाहर देख मेरा मन प्रफुल्लित हो गया। मोदी जी ने कहा की जिन युवाओं से मैं नहीं मिल पाया उनसे मिलने मैं फिर आंध्र आऊँगा और जरूर मिलुंगा।

मोदी जी अपने भाषण को आगे बढ़ाते हुए हाल मे पाकिस्तान द्वारा भारतीय सैनिकों को मारे जाने पर प्रतिकृया देते हुए कहा, "जब हमारे 5 सैनिकों के सर पाकिस्तानी सेना काट कर ले गई थी तब हमारे प्रधानमंत्री जी ने कहा था की अब बस इसके आगे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। लेकिन आज फिर से 5 सैनिकों की हत्या कर दी गई पाकिस्तानी सेना द्वारा लेकिन हमारे प्रधानमंत्री जी मौन हैं। आखिर ऐसा क्या कारण है की पाकिस्तान बारम्बार ऐसी हरकतें कर रहा है लेकिन हमारे प्रधानमंत्री जी मौन हैं और देश कातर आँखों से अपने सैनिकों को मरते हुए देख रहा है।" 

जम्मू के किश्तवर दंगे पर बोलते हुए मोदी जी ने कहा, "आज देखिये किशतवर मे क्या हो रहा है। कोई नहीं जानता है की कितने लोग मारे गए वहाँ, कितने घर जला दिये और कितनी दुकाने जलीं। आज किश्तवार मे राष्ट्रविरोधी ताक़तें पनप रही हैं राष्ट्रविरोधी कार्य हो रहे हैं। ऐसे मे जब आज राज्यसभा से विपक्ष के नेता अरुण जेटली जी किश्तवर जाने को निकले तो उन्हे जम्मू एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया। क्या ये लोकतन्त्र है या कॉंग्रेस समर्थित जम्मू-कश्मीर की सरकार वहाँ की सच्चाई को बाहर नहीं आने देना चाहती है।" 

दिल्ली की सल्तनत को सिर्फ वोट बैंक बनाना है, दिल्ली की सल्तनत को सिर्फ वोट बैंक से प्यार है। भले चीन हमारी सीमा मे आ कर बैठ जाए। चीन हमारी सीमा मे आया, बैठा रहा, पूरे विश्व ने देखा, यहाँ तक की गूगल मैप पर भी देखा गया, लेकिन हमारी दिल्ली की सरकार इस पर भी मौन रही। चाइना को हमारी से जाना था लेकिन हमारी केंद्र सरकार ने मांडवली किया चाइना से और हमारी फौज को हमारी ही जमीन से हटना पड़ा। यहाँ भी कॉंग्रेस सरकार हार गई। ये दिल्ली की सल्तनत हमारी रक्षा कर सकने मे असमर्थ है।

जब पाकिस्तान हमारे सैनिकों के सर काट कर ले गया तो हमारे विदेश मंत्री पाकिस्तान को बिरयानी खिला रहे थे और बोले की ये तो प्रोटोकॉल है। चाइना के मुद्दे पर चाइना गए और वहाँ से भाषण दिया की चाइना बहुत अच्छा है और मेरा तो मन कर रहा है की मैं यहीं बस जाऊँ। अरे विदेश मंत्री जी एवं कॉंग्रेस कुछ तो शर्म करो। क्या हमारे सेना के जवानों को भी आप प्रोटोकॉल के तहत मरवा रहे हो। मोदी ने कहा आज देश की सुरक्षा खतरे मे है। आज बांग्लादेश की सीमा पर बीएसएफ़ के जवानों को साफ निर्देश दिया गया है की घुसपैठीयों के खिलाफ कोई कार्यवाई नहीं करनी है। बीएसएफ़ के जवानों को यहाँ तक आदेश दिया गया है की अगर बंगलादेशी घुसपैठिए आक्रामक रवैया अपनाते हैं तो उन्हे बिना किसी दिक्कत के भारत मे प्रवेश करने दिया जाए। इटली से जवान आते हैं, हमारे मछुवारों को मार देते हैं, पकड़े जाते हैं जेल होती है। ऐसे मे कोई आम आदमी को जमानत नहीं मिल सकती थी लेकिन इन दोनों इटली के जवानों को क्रिसमस मनाने के लिए जमानत मिलती है एवं ये आने से मना कर देता हैं। वो तो भला हो सुप्रीम कोर्ट का जिसके कारण उन हत्यारे इटली के सैनिकों को भारत वापस आना पड़ा। दिल्ली की सल्तनत हमारी किसी चीज को लेकर सिरियस नहीं है। उनको किसी चीज से कोई फर्क ही नहीं पड़ता है। 

मेरे नौजवान साथियों आप देश के बारे मे सोचते हो, आपको देश को लेकर फर्क पड़ता है, आप देश की भलाई सोचते हो लेकिन कॉंग्रेस की सरकार है महाराष्ट्र और आंध्र मे और सबसे आत्महत्या के केस यहीं हैं। क्या कर रही है कॉंग्रेस नौजवानों के लिए। कॉंग्रेस केवल नौजवानों को आत्महत्या के लिए बाध्य कर रही है।

2004 मे कॉंग्रेस ने वादा किया था की तेलंगाना बनाएगी। लेकिन 9 सालों तक चुप रही। जबकि आंध्र से ही कॉंग्रेस के सबसे ज्यादा एमपी हैं और आंध्र के बल पर ही दिल्ली मे कॉंग्रेस बैठी है। लेकिन फिर भी आंध्र के लिए क्या किया कॉंग्रेस ने। भाई को भाई से लड़वा दिया। छोटे राज्यों को अटल जी ने बनाया लेकिन जब मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ बने तब दोनों जगह मिठाई बांटी जा रही थी। यही हाल उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लिए भी था, यही बिहार और झारखंड के लिए भी था की दोनों जगह मिठाई बांटी गई। लेकिन यहाँ कॉंग्रेस ने तो दोनों भाइयों को लड़वा दिया। मैं भी जब तेलंगाना आया था तो कहा था की 100 दिन मे तेलंगाना बना देंगे लेकिन हमने कहा था की हम सीमान्ध्र के विकास को नजरंदाज नहीं करेंगे। मैं चाहता हूँ आंध्र और तेलंगाना के शहर हैदराबाद से ज्यादा विकास करें। मैं पूछना चाहता हूँ की जब कॉंग्रेस ने 2004 मे ही कहा था की वो तेलंगाना को बनाएगी तो क्यूँ अभी 10 साल और इंतजार करने को कहा दूसरे राजधानी के लिए। क्यूँ नहीं दूसरी राजधानी के लिए उसी समय से काम शुरू हुआ। मैं एक छोटे जगह से आता हूँ, मैं गांधी और पटेल जी की धरती का हूँ, मैं नहीं चाहता की आंध्र और तेलंगाना दोनों भाई आपस मे लड़ें। माँ के दूध मे क्या कोई दरार होती है....नहीं। हमारे सूरत और अहमदाबाद मे 4 लाख तेलगु भाई रहते हैं और साथ मे कमाते हैं खाते हैं क्या वैसे ही यहाँ हम दोनों आंध्र और तेलगु भाई साथ नहीं रह सकते हैं। हमारा लक्ष्य होना चाहिए की आंध्र और तेलंगाना दोनों गुजरात से भी ज्यादा प्रगति करें, विकास करें। क्यूंकी विकास ही सारी परेशानियों का हल है।

लेकिन कॉंग्रेस विकास के पथ नहीं चलती क्यूंकी वो जनता के सवालों का जवाब नहीं दे सकती है। 40 साल पहले कहीं भी शुद्ध घी नहीं लिखा होता था बल्कि केवल घी लिखा होता था। आज शुद्ध घी लिखना पड़ता है क्यूंकी कॉंग्रेस ने उसमे भी मिलावट कर दिया। ठीक उसी प्रकार कॉंग्रेस ने गरीबों के थाली से रोटी छिन लिया और अब फूड सेक्यूरिटी बिल का झुनझुना दे रही है। अरे 60 सालों के राज के बाद आज फूड सेक्यूरिटी बिल जरूरत भला पड़नी चाहिए थी। 

आज अर्थशास्त्री एक शब्द का उपयोग करते हैं Inclusive Growth। क्या इस शब्द का उपयोग पहले होता था। नहीं। लेकिन आज हो रहा है क्यूंकी कॉंग्रेस सभी को Exclude करके चलती है। आज कॉंग्रेस देश पर बोझ बन गई है। आज मैं NTR को याद करना चाहता हूँ जिंहोने कॉंग्रेस मुक्त भारत का सपना साकार करने की कोशिस की। अगर हम NTR को श्रद्धांजलि देना चाहते हैं तो उनके कॉंग्रेस मुक्त भारत को साकार करें। आज पूरे देश मे कॉंग्रेस मुक्त भारत का वातावरण बन रहा है हमे इसको पूरा करना होगा। 

आज भ्रस्टाचार ने पूरे देश को निगल लिया है। जल-थल-नभ कोई ऐसा कोना नहीं छोड़ा कॉंग्रेस ने जहां उसने भ्रस्टाचार नहीं किया हो। हमारे नेता एलके आडवाणी जी पूरे देश मे घूमे। मकसद सिर्फ काले धन के प्रति जागरूकता को लाकर काले धन को विदेशी बैंको से भारत वापस लाना था। लेकिन कॉंग्रेस ने उनकी नहीं सुनी। मतलब साफ है की कॉंग्रेस का ही है काला धन जो वो लाना ही नहीं चाहते हैं। 

आप गुजरात को पसंद नहीं करते हैं ठीक है लेकिन तमिलनाडु की डॉ जयललिता से स्किल डेव्लपमेंट के बारे मे सीखें। डॉ रमन सिंह जी ने कैसे गरीबों को भी भोजन दिया उससे सीखे जिसको सुप्रीम कोर्ट तक ने सराहा है। लोग कहते हैं की कैसे एक बच्ची बड़ी हो अपना भविष्य देखे तो मैं कहता एचएन की आप मध्य प्रदेश जाएँ और वहाँ शिवराज चौहान जी की लाड़ली लक्ष्मी योजना को देखें।

देश मे एक ही परिवार ने सालों-साल राज किया लेकिन उस परिवार ने भारत के आम आदमी के लिए कुछ नहीं किया। एक बार मैंने प्रधानमंत्री जी से कहा की आंध्र, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल, गोवा सभी की कोस्ट लाइन है एक बार सभी प्रदेशों के मुख्य मंत्रियों को बुलाएँ और हम बैठ कर देखें की कोस्ट लाइन को हम कैसे विकास मे बदल सकते हैं। लेकिन आज तक प्रधानमंत्री जी ने मेरी बात नहीं सुनी और आज रुपया की कीमत देखिये डॉलर के मुक़ाबले की है।

कभी विदेशों से बच्चे हमारे देश मे पढ़ने आते थे लेकिन आज हमारे ही युवा वो शिक्षा नहीं पा पते हैं जो वो चाहते हैं। आज हमारे शिक्षित युवा और पैसा दोनों हमारे देश से बाहर जा रहा है। आज गाँवों मे डॉ नहीं है जिस वजह से हमारे ग्रामवासियों को दवाई तक नहीं मिल पाती है। ये समस्या सालों से है लेकिन केंद्र सरकार ने आज तक इस समस्या को दूर करने की ओर कोई कदम नहीं उठाया। हम दवाई तो बना रहे हैं लेकिन क्या हमारे पास डॉ हैं उन दवाइयों को देने के लिए। 

हर जरूरी चीज खाना, छत, कपड़ा कॉंग्रेस हमसे छिनती जा रही है। लेकिन उस तरह से विकास नहीं कर रही है की ये जरूरी चीजें तक हमे मिल सकें। आज युवाओं के पास वो सामर्थ्य है की वो कार्य कर सकें लेकिन कॉंग्रेस के भ्रस्टाचार ने पूरा कोश खाली कर दिया तो युवाओं को उनके अपेक्षित कार्य नहीं मिलता है। आज युवाओं के पास स्किल के होते हुए भी कार्य नहीं है।

सरकार का एक ही धर्म होता है - भारत पहले। सरकार का एक ही धर्मग्रंथ होता है - भारत का संविधान। सरकार की एक ही भक्ति होती है - भारत भक्ति। सरकार की एक ही शक्ति होती है - जन शक्ति। सरकार की एक ही पुजा होती है - सवा सौ करोड़ भर्तियों की भलाई। सरकार की एक ही कार्य शैली होती है - सबका साथ सबका विकास।

Yes We Can, Yes Will Do. 

जय तेलंगाना, जय सीमांध्रा, भारत माता की जय, वन्देमातरम

http://www.youtube.com/watch?v=yk_lR88bpsg


24 Jul 2013

modi's storm will end fake gandhis




ना चलेगा काम अब तेरे कोरे इन वादों से, 
तुझको देखा हमने तेरे देशद्रोही आंखो से,
मुफ़लिसी मे जीते थे कल तुम सब, 
ऊँचे परकोटे बैठ मलाई काट रहे अब,
किया क्या तुमने ऐसा जादू-टोना,
पा गए जो इतना चाँदी और सोना,
तन पर न था वस्त्र एक भी तब,
दाभी भी बनाते वो विदेश मे अब,
जनता की इनको कोई फिकर नहीं,
गरीबों का इनके मुंह से कोई जिकर नहीं,
बेसहारा गरीबों का चूसते हैं खून ये,
उन्ही गरीबों के नाम पर लूटते हैं ये,
तन पर ये पहनें सिर्फ उजली खाकी,
मन काला है तेरा ऐ आज के गांधी,
आई है देश मे अब मोदी नाम की आँधी,
हो जाएगा खतम इसमे अब नकली गांधी,
अब तक देश ने तुम सबकी है मानी,
पर देशप्रेम की अब हम सबने है ठानी,
देख बंधु अपने दाँए-बाँए, आगे और पीछे,
गला किसी का अब न नकली गांधी मिंचे,
यज्ञ बड़ा आन पड़ा, देश मे नया अब जान पड़ा,
देशभक्ति की डोर छूटे ना, कोई साथी पीछे छूटे ना।

21 Jul 2013

Rahul Gandhi's Pol Khol against Modi

पप्पू के मोदी के खिलाफ पोल खोल पर प्रस्तुत हैं कुछ पंक्तियाँ....कृपया हंसना मना है

=========

पप्पू चला खोलने पोल,
फट गया देखो उसका ढ़ोल,
पप्पू मे ही निकला झोल,
पप्पू लगा करने तोलमोल,
पप्पू का डॉगी भौंका,
सोनी ने लगाया छौंका,
पप्पू का ढ़ोल किसने फाड़ा,
पप्पू को किसने लताड़ा,
दौड़ा-दौड़ा देखो पप्पू दौड़ा,
ना जाने है किसका छौंडा॥

पप्पू चला खोलने पोल,
फट गया देखो उसका ढ़ोल,
मच गया हल्ला चारो ओर,
पप्पू की मम्मी निकली चोर,
चोर की दाढ़ी मे झाड़ू,
मम्मी निकली बड़ी जुगाडु,
झट बदला अपना पाला,
पर सामने ही था नाला,
मम्मी गई नाले मे गिर,
फटा उसका काला सिर॥

पप्पू चला खोलने पोल,
फट गया देखो उसका ढ़ोल,
मम्मी ने पप्पू को ठोंका,
डॉगी नाले मे जाके लोटा,
सोनी भी हुआ खफा,
तिवारी निकला बेवफा,
सिंघवी बोला अबकी दफा,
याद ना हमको कोई वफा,
पप्पू दूम दबा के भागा,
इटली मे भी पड़ गया डाका॥

4 Nov 2012

WAITING FOR INDIAN LION

देश को इन्तेजार है "भारत के असली शेर" का 






आज बड़ी व्याकुलता है मन में, रोम-रोम में सिहरन सी है, आखिर इस काली रात की सुबह कब होगी, कब हमारा भारत और हमारे भारत के भोले-भाले लेकिन दिग्भ्रमित लोग एक जगमगाती सुबह का दर्शन करेंगे, कब हमारे देश में रोबोट नहीं एक शेर देश को सोच कर देश के लिए निर्णय लेने वाला आएगा, कब हमारे देश में व्याप्त इस कैंसर रूपी राक्षस से हमें छुटकारा मिलेगा, कब भारत को देशी शेर मिलेगा, कब भारत को नरेन्द्र भाई मोदी मिलेंगे.



मैं रुकुंगा नहीं, मैं थकुंगा नहीं, मैं झुकूँगा नहीं, मैं टुटूगा नहीं, बल्कि मैं नर्म घास के मानिंद रहूँगा और इस बुरे वक़्त रूपी काली रात को अपने ऊपर से यूँही गुजर जाने दूंगा जैसे की बड़े से बड़ा तूफान गुजर जाता है और फिर अपने पत्तियों पर ओस की बूंदे लिए नए सूरज की रौशनी में नहा कर हीरे की भांति चमचमाते हुए मैं नए सूर्योदय का स्वागत करूँगा, मैं एक नए युग का स्वागत करूँगा, मैं आपने देश में विकास का स्वागत करूँगा मैं विकासपुरुष का स्वागत करूँगा, मैं "नरेन्द्र भाई मोदी" का लाल किले की प्राचीर पर स्वागत करूँगा.